हैरोइन की तस्करी करने वाली महिला गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Feb 25, 2020 - 01:00 PM (IST)

अमृतसर(संजीव): चौकी गुज्जरपुरा की पुलिस ने हैरोइन की तस्करी करने वाली रजनी ऊर्फ राज निवासी गुज्जरपुरा को गिरफ्तार किया है। 

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 18 ग्राम हैरोइन, 1 इलैट्रानिक कंडा व 15 हजार रूपए की ड्रग मनी बरामद है। पुलिस ने उक्त महिला के विरुद्ध एन.डी. पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज कर उसे माननीय अदालत के निर्देशों पर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है। एस.आई. विनोद शर्मा ने बताया कि इनपुट थी कि रजनी अपने लड़के अजय मसीह के साथ मिल कर हैरोइन की तस्करी कर रही है। जिस पर छापामारी कर रजनी को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसका लड़का अजय अभी पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा है। जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Related News