पावरकाम के शहरी ऑफिस को लगी आग

punjabkesari.in Saturday, Sep 14, 2019 - 03:35 PM (IST)

धूरी (संजीव जैन): पावरकाम उप मंडल शहरी के धूरी स्थित ऑफिस में आज प्रात: अचानक आग लगने के कारण लाखों रुपए का सामान जल कर राख में तबदील हो गया।

इस सबंधी मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आग आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे लगी थी। आग लगने का पता उस समय पर चला, जब पावरकाम ऑफिस की इमारत में बिल भरने के लिए बनी खिड़की में से आते-जाते लोगों ने धुआं निकलता देखा। उन्होंने इसकी जानकारी दफ्तरी कर्मचारियों के साथ-साथ नगर कौंसिल के फायर ब्रिगेड अमले को भी दी। लेकिन बावजूद इसके फायर ब्रिगेड अमला करीब सवा 9 बजे घटना स्थल पर पहुंचा। उस समय तक दफ्तर के सामने के दुकानदारों, ग्रिड पर काम कर रहे कर्मचारियों और जानकारी मिलने पर पहुंचे दफ्तरी कर्मचारियों ने अन्य लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया था।

इस सबंधी पावरकाम के एक्स.ई.एन तरसेम चंद जिंदल से सम्पर्क करने पर उन्होंने आग लगने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस घटना में विभाग के कई कंप्यूटर, सर्वर, ए.सी, बिजली के पंखे, फर्नीचर आदि जलने के इलावा इमारत को भी काफी नुक्सान पहुंचा है। उन्होंने करीब 20 लाख रुपए का नुक्सान होने का अनुमान जाहिर किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News