आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने लगाया फंदा

punjabkesari.in Thursday, Jun 14, 2018 - 09:48 PM (IST)

कौहरियां (शर्मा): गांव हरीगढ़ के खेत मजदूर रामू सिंह (26) पुत्र फूला राम ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर अपने घर में रात को पंखे के साथ फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।मृतक के पिता फूला राम के अनुसार रामू सिंह पिछले काफी समय से बहुत परेशान था। मजदूरी करके परिवार का गुजारा मुश्किल से चलता था। जब हमने सुबह रामू सिंह को उठाने के लिए आवाज लगाई तो कोई आवाज न आने पर हमने दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा तो उसका शव पंखे से लटक रहा था।

इस संबंधी जानकारी देते चौकी कौहरियां के इंचार्ज सब इंस्पैक्टर सतनाम सिंह ने बताया कि मृतक के पिता फूला राम के बयानों के आधार पर 174 की कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों को सौंप दिया है। वहीं गांव राजलेहड़ी के एक गरीब किसान ने कर्ज से तंग आकर गत रात्रि फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। किसान सतगुर सिंह (35) पुत्र अमरीक सिंह पर 5 लाख रुपए का कर्ज था, जिसको लेकर वहकाफी दिनों से परेशान रहता था।

गत रात वह अपने परिवार सहित घर के आंगन में सोया हुआ था कि रात को अचानक उसने बैडरूम में जाकर पंखे से फंदा लगा लिया। इस घटना का परिवार वालों को उस समय पता लगा, जब मृतक का पिता अमरीक सिंह सुबह बैडरूम में गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Recommended News

Related News