NRI ने कांग्रेसी विधायक पर लगाया 10 लाख रिश्वत लेने का आरोप

punjabkesari.in Tuesday, Feb 19, 2019 - 12:25 PM (IST)

बठिंडा(विजय): कनाडा बैठे एक एन.आर.आई. व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पंजाब को चिट्ठी लिखकर आरोप लगाया है कि एक कांग्रेसी विधायक ने उसे झूठे पुलिस केस से निकालने के लिए उसके पिता से 10 लाख रुपए की रिश्वत ली थी। उक्त प्रगटावा प्रैस कांफ्रैंस दौरान हुआ। 

एन.आर.आई. गुरशरन सिंह के पिता सेवामुक्त ए.एस.आई. बलकरन सिंह निवासी बठिंडा अनुसार पिछले महीने गुरशरन सिंह पारिवारिक जमीन अपने नाम करवाने के लिए बठिंडा आया था। 8 जनवरी  को जब वह अपने दोस्तों के साथ 100 फुट रोड पर मौजूद था तो सी.आई.ए. स्टाफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बलकरन सिंह अपने साथ एक कांग्रेसी नेता के जरिए विधायक को मिले।

उक्त कांग्रेसी नेता ने कहा कि अगर वह विधायक को 10 लाख रुपए दे तो गुरशरन सिंह को तुरंत रिहा करवा देंगे जिस पर बलकरन सिंह ने 10 लाख रुपए का प्रबंध किया और कांग्रेसी नेता के जरिए विधायक को दिए। उसी दिन गुरशरन सिंह भी रिहा हो गया। दूसरी तरफ विधायक का कहना है कि बलकरन सिंह या गुरशरन सिंह नाम के किसी भी व्यक्ति को वह नहीं जानते। उन पर लगाए जा रहे आरोप झूठे व बेबुनियाद हैं। एस.एस.पी. ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News