विवाहिता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

punjabkesari.in Wednesday, Aug 14, 2019 - 10:42 AM (IST)

बठिंडा (परमिंद्र): बीबी वाला रोड पर एम.ई.एस. कालोनी मे एक विवाहिता ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी मिलने पर थाना कैंट पुलिस व सहारा जनसेवा की टीम मौके पर पहुंची।

महिला के शव को नीचे उतारकर पुलिस ने जरूरी पड़ताल की। इसके बाद संस्था सदस्यों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतका की शिनाख्त श्रुति देवी (25) पत्नी मुन्ना लाल के रूप में हुई है। मृतका की 3 लड़कियां व एक लड़का है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News