सत्ता के नशे में चूर अकाली नेता ने दलित महिला से की मारपीट
punjabkesari.in Saturday, Apr 16, 2016 - 10:29 AM (IST)
भटिंडा (बलविंद्र): गांव जोधपुरा रोमाणा में कुछ अकाली वर्करों ने गांव की दलित महिला अकाली सरपंच और उसके परिवार से मारपीट की, जिसमें 6 लोगों को नामजद किया गया है। थाना कोटफत्ता में दर्ज शिकायत के अनुसार कुछ समय पहले सरपंच बबीता राणा ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि गांव के एक अकाली वर्कर सुरिंद्र सिंह व अन्यों ने उससे चैकों पर धोखे से हस्ताक्षर करवा लिए थे।
पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया था, जबकि दूसरे पक्ष ने उसको पैसों का आपसी लेन-देन बताया था। मामले को लेकर अभी तक दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है।गत दिवस सुरिंद्र सिंह, काका सिंह, बगीचा सिंह, बिट्टू सिंह, जुगना सिंह, हरप्रीत सिंह निवासी जोधपुर रोमाना ने जबरदस्ती उसके घर में घुसकर मारपीट कर जान से मारने की धमकियां दीं। जब सरपंच बबीता के पति राज कुमार, 2 पुत्रों और बहू ने उसको छुड़वाने की कोशिश की तो हमलावर उनकी भी मारपीट कर फरार हो गए।

थाना कोटफत्ता के जांच अधिकारी हरमनजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।