Jalandhar में महिला से मारपीट मामले में पुलिस Action, 3 मुलाजिम लाइन हाजिर

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 09:17 PM (IST)

जालंधर : थाना भार्गव के अधीनआते इलाके में महिला से हुई मारपीट मामले में बड़ा एक्शन सामने आया है। बताया जा रहा है कि विभाग ने महिला के साथ मारपीट को लेकर थाना भार्गव कैम्प के तीन पुलिस मुलाजिमों को लाइन हाजिर किया है। 

बता दें कि भार्गव कैम्प की ममता पत्नी राज कुमार के बेटे रोहित का अपनी पत्नी के साथ मामूली घरेलू विवाद था। उस बात को लेकर भार्गव कैंप पुलिस कर्मियों ने मौजूदा सरकार के  राजनीतिक दबाव में आकर आज, सुबह लगभग 7 बजे सरकारी स्कॉर्पियो गाड़ी में अपने तीन पुलिस  कर्मचारियों के साथ बिना कोई महिला पुलिस कर्मचारी के ममता के घर में दाखिल हुए। 

ममता का कैहना है कि पुरुष पुलिस  मुलाजिमों ने उससे गाली गलौच किया और धक्का देते हुए मुझे जाती सूचक शब्द कहे कि तुम भगत बिरादरी के लोग गंदे हो,अब हम तुम्हें बंदे दे पुत बनाने आ। ऐसा कहते ही उन्होंने मुझे सीने से पकड़कर धक्का दिया, मेरे कपड़े फाड़ दिए और मेरे बाल पकड़कर मुझे घर से बाहर घसीट लिया और मेरे छोटे बेटे मोहित ने जब  मुझे पुलिस कर्मियों द्वारा पीटते हुए देखा, तो वह मुझे बचाने के लिए आगे आया। तब उन पुलिस कर्मियों ने ममता के बेटे मोहित को भी सड़क पर पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। यह सारा बाकया लोगों की मौजूदगी में पुलिस मुलाजिमों ने किया। इस बात का जब पूर्व विधायक शीतल अंगुराल तथा विपन सभ्रवाल भाजपा के एस.सी. मोर्चा पंजाब के उप प्रधान के सम्पर्क में आया तो पंजाब पुलिस की धकेशाही के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और दोषी पुलिस कर्मचारीयों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया ताकि पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सके। पूर्व विधायक शीतल अंगुरल, विपन सभ्रवाल, अशोक सरीन हिक्की तथा प्रदीप खुल्लर ने पुलिस प्रशासन से मांग की है की दोषी पुलिस मुलाजिमों द्वारा पीड़ित महिला ममता को जाती सुचक शब्दों का इस्तेमाल करने  महिला के साथ मरकुटाई, गाली गलोच करने पर एस.सी.एक्ट के तहत सख्त करवाई की जाए। इस संबंध में पीड़ित महिला ममता ने भी पुलिस प्रशासन से लिखत रूप में मांग की है। जिन पुलिस  कर्मचारियों ने गैरकानूनी रूप से मेरे बेटे मोहित का अपहरण किया और उसे सरकारी स्कॉर्पियो में उठा कर ले गए और मेरे साथ बल प्रयोग करते हुए जबरन मुझे वाहन में बिठाए जाने के दौरान मेरे सिर में भी चोटे आई है। मैं पुलिस प्रशासन से निवेदन करती हूँ कि भार्गो कैंप पुलिस स्टेशन के उन तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News