महिला को बालों से घसीटने व मारपीट मामले में महिला आयोग सख्त, जालंधर पुलिस को किया तलब

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 09:24 PM (IST)

जालंधर : जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में महिला और पुलिस के बीच हुई हाथापाई के मामले में पंजाब राज्य महिला आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जालंधर कमिश्नर पुलिस जालंधर को notice नोटिस जारी किया है। आयोग ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

महिला आयोग ने महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट और दुर्व्यवहार की वीडियो की खबरें सोशल मीडिया पर देखने के बाद आयोग ने संज्ञान लिया है। पंजाब राज्य महिला आयोग ने “महिलाओं के लिए पंजाब राज्य महिला आयोग एक्ट, 2001” के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए। आयोग ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों और तथ्यों सहित 24 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे उपस्थित हों।

आयोग ने इस मामले में कमिश्नर पुलिस जालंधर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट और दुर्व्यवहार की खबर सामने आने के बाद आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया। इसके बाद आयोग ने “महिलाओं के लिए पंजाब राज्य महिला आयोग एक्ट, 2001” के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए पुलिस प्रशासन को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।

आयोग ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे मामले से जुड़े सभी दस्तावेज और तथ्यों सहित 24 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे आयोग के समक्ष उपस्थित हों। महिला आयोग के इस सख्त रुख के बाद मामले में पुलिस प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है और अब सभी की नजरें आगामी सुनवाई पर टिकी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News