इस दुल्हन से रहें सावधान, फिल्मी अंदाज में रात को करती है बड़ा कारनामा

punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2020 - 05:37 PM (IST)

मानसा: मानसा जिले के कस्बा बोहा पुलिस ने एक बहुत बड़े गिरोह को काबू किया। जिसमें गांव की पूर्व महिला सरपंच के पुत्र सिकन्दर सिंह को नामजद किया गया है। यह गिरोह नजदीक के गांवों के भोले-भाले लोगों को फिल्मी अंदाज में फोन पर फंसा कर फिर विवाह रचा कर अगले दिन सबकुछ लेकर फरार हो जाता था। जानकारी अनुसार यह गिरोह 5-6 महीनों में बहुत विवाह कर चुके थे। यह गिरोह नौजवानों को बलात्कार के दोष में फंसा कर लाखों रुपए बटोर रहा था। इसी गैंग के कई सदस्य जेल में सजा भुगत रहे हैं। इंद्रजीत की पत्नी सिमरजीत कौर ने बताया कि मेरे पति पर सिकन्दर सिंह ने कथित पुरानी रंजिश के चलते अपने गिरोह की तरफ से झूठा पर्चा दर्ज करवाया। उसने यह भी बताया कि गिरोह वाले केस में सिकन्दर सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई। 

पुलिस जल्दी से जल्दी सिकन्दर सिंह को गिरफ्तार करे ताकि हमारे परिवार को इन्साफ मिल सके। थाना प्रभारी बोहा सन्दीप से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि केस की कार्यवाही चल रही है और दोषियों की तलाश जारी है। जल्दी ही बाकी दोषियों को गिरफ्तार कर कर कोर्ट में पेश किया जाऐगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News