पहली बार दूल्हे के साथ लड़की बनी सरवाला, बनी चर्चा का विषय

punjabkesari.in Wednesday, Mar 23, 2016 - 08:27 AM (IST)

भटिंडा: आमतौर पर शादियों में लड़कों को ही दूल्हे के साथ सरवाला बनाया जाता है लेकिन इस पुरातन रीति को तोड़ते हुए मानसा के गांव काहनगढ़ के परमजीत सिंह भुल्लर ने अपनी शादी में एक लड़की यानी अपनी भतीजी को सरवाला बनाया। पूरे इलाके में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। 
 
 
जानकारी के अनुसार परमजीत सिंह की शादी कुछ दिन पहले हुई थी जिसमें किसी लड़के को सरवाला न बनाकर उसने अपनी करीब 2 वर्षीय भतीजी मनसीरत कौर को सरवाला बनाया। परमजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आमतौर पर लड़कों को ही शादियों में सरवाला बनाया जाता रहा है लेकिन आज के दौर में लड़कियां भी लड़कों से कम नहीं हैं।
 
 
उन्होंने चली आ रही रीति को तोड़ते हुए पहली बार लड़की को सरवाला बनाने की बात सोची। शादी के दौरान पहली बार सरवाला बनी बच्ची आकर्षण का केंद्र भी बनी रही। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News