काम न मिलने से परेशान था युवक, उठाया खौफनाक कदम

punjabkesari.in Tuesday, May 28, 2024 - 12:41 PM (IST)

पंजाब डेस्क: मुबारकपुर रामगढ़ रोड पर गांव दफरपुर की गुरु नानक नगर कॉलोनी में बीती शाम एक युवक ने पहली मंजिल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अजय पाचल (33) पुत्र बलवान पाचल के रूप में हुई है। ए.एस.आई लखविंदर सिंह ने बताया कि अजय पाचल मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला था।

उसकी 2 साल पहले ही शादी हुई थी, लेकिन उसके कोई संतान नहीं थी। वह पेशे से ड्राइवर था लेकिन काफी समय से उसे काम नहीं मिल रहा था। इस वजह से वह परेशान रहता था। रविवार दोपहर वह पहली मंजिल पर बने कमरे में सोने चला गया। घर पर उसकी 15 वर्षीय साली भी थी। शाम साढ़े सात बजे जब वह जीजे को जगाने गई तो उसका शव दरवाजे के ऊपर लगे ग्रिल से बंधे फंदे से लटक रहा था।

PunjabKesari

मामले की जानकारी पुलिस को फोन पर दी गयी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर डेराबस्सी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने अजय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी ज्योति रानी के बयानों पर 174 के तहत कार्रवाई की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Radhika Salwan

Related News