कार सवार 4 लोगों ने व्यक्ति के घर के बाहर गाली-गलौच कर किए हवाई फायर

punjabkesari.in Monday, Dec 03, 2018 - 10:49 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार,मनदीप,मल्होत्रा): गांव चक्क गुरदित्ती वाला में पुराने झगड़े की रंजिश को लेकर इंडिका कार सवार 4 लोगों ने एक व्यक्ति के घर के बाहर गाली-गलौच की और उसे डराने के लिए हवाई फायर किए। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत थाना आरफके में मामला दर्ज किया है।

थाना आरफके के सहायक इंस्पैक्टर महल सिंह ने कहा कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकत्र्ता जोगिन्द्र सिंह पुत्र सोहेल सिंह निवासी चक्क गुरदित्ती वाला ने बताया कि बीते दिन जब वह अपने घर में बैठा था तो आरोपी स्वर्ण सिंह 3/4 अज्ञात व्यक्तियों के साथ इंडिका कार में सवार होकर आया और घर के बाहर उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। इसके साथ ही आरोपियों ने हवाई फायर भी किए। पीड़ित ने बताया कि कुछ समय पहले आरोपी स्वर्ण सिंह का उसके बेटे रशपाल सिंह के साथ विवाद हुआ था, जिसको लेकर आरोपियों ने उक्त घटना को अंजाम दिया। मामले की जांच कर रहे महल सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News