जेल अधिकारियों ने जेल में काम करने आए व्यक्ति से बरामद किए नशीले पदार्थ

punjabkesari.in Thursday, Jan 16, 2020 - 06:40 PM (IST)

फिरोजपुर(परमजीत)- थाना सिटी फिरोजपुर के अंतगर्त पड़ती केन्द्रीय जेल फिरोजपुर में पंजाब पुलिस हाऊसिंग कार्पोरेशन के हाई सुरक्षा जोन रिपेयर के काम में लेबर का काम करने आए एक व्यक्ति से जेल अधिकारियों व कर्मचारियों ने तलाशी के दौरान मोबाइल फोन, जर्दा, बीड़ी के बंडल एवं हैरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस बाबत पुलिस ने केन्द्रीय जेल फिरोजपुर के सहायक सुपरिडैंट सुखवंत सिंह के बयान पर आरोपी पर विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज किया है। 

जानकारी देेते हुए थाना सिटी के सहायक इंस्पैक्टर अजमेर सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकत्र्ता सहायक सुपरिडैंट केन्द्रीय जेल फिरोजपुर सुखवंत सिंह ने बताया कि केन्द्रीय जेल फिरोजपुर में पंजाब पुलिस हाऊसिंग कार्पोरेशन की तरफ से हाई सुरक्षा जोन में रिपेयर का काम चल रहा है और जेल में काम करने के लिए मिस्त्री व लेबर के व्यक्ति बाहर से आते हैं।

उन्होंने बताया कि बीते दिन जेल कर्मचारियों ने गुप्त सूचना के अधार पर लेबर का काम करने के लिए आए आरोपी सुखविन्द्र सिंह पुत्र हरदियाल सिंह निवासी प्रीतम नगर फिरोजपुर के सामान वैल्डिंग मशीन व ग्रैंडर की तलाशी ली तो उसमें से 4 मोबाइल फोन, 176 ग्राम जर्दा, 6 पैकेट बीड़ी बंडल, 2 पुडिय़ां पंछी छाप जर्दा और ग्रैडर में से 8 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News