50 हजार की रिश्वत राशि के साथ चौकी इंचार्ज गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Oct 23, 2018 - 02:45 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार, मल्होत्रा, जैन, मनदीप): विजीलैंस ने पंजाब पुलिस के ए.एस.आई. सतनाम सिंह पुलिस चौकी बस्ती टैंकावाली फिरोजपुर को कथित रूप में 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। 
 एस.एस.पी. विजीलैंस फिरोजपुर हरगोङ्क्षबद सिंह ने बताया कि शिकायतकत्र्ता जसबीर सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी गांव तेगा सिंह वाला ने फिरोजपुर विजीलैंस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने गुरमीत सिंह आदि के खिलाफ मामला नंबर 09/18 दर्ज करवाया था। जिसकी कार्रवाई तफतीश ए.एस.आई. सतनाम सिंह कर रहा था।

शिकायतकर्ता के अनुसार ए.एस.आई. ने नामजद व्यक्तियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने और अदालत में चालान पेश करने के लिए उससे 1 लाख रुपए की मांग की। ए.एस.आई. ने 50 हजार रुपए अदालत में चालान पेश करने से पहले और 50 हजार रुपए अदालत में चालान पेश करने के बाद लेने पर सहमती जताई।

एस.एस.पी. हरगोबिंद सिंह ने बताया कि आज सतनाम सिंह ए.एस.आई. ने शिकायतकत्र्ता से 50 हजार रुपए रिश्वत ली तो इंस्पैक्टर सतप्रेम सिंह युनिट श्री मुक्तसर साहिब विजीलैंस के नेतृत्व में विजीलैंस टीम ने ए.एस.आई. को पिं्रसीपल अरविन्द्र सिंह और डाक्टर प्रभजोत सिंह गवाहों की मौजूदगी में गिरफ्तार किया और उससे रिश्वत के 50 हजार रुपए बरामद किए। उन्होंने बताया कि फिरोजपुर विजीलैंस ने ए.एस.आई. सतनाम सिंह के खिलाफ आई.पी.सी. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News