अबोहर हत्यकांडः पंजाब बंद का आह्वान

punjabkesari.in Tuesday, Dec 22, 2015 - 02:45 PM (IST)

अबोहर : भीम कांड संघर्ष समिति ने प्रदेश की विभिन्न राजनीतिक, व्यावसायिक व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से 22 दिसम्बर को पंजाब बंद का आह्वान किया है। इस संदर्भ में आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा गठित कांग्रेस विधायकों व पूर्व विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने महार्षि वाल्मीकि चौक से संत नगर तक मौन रोष मार्च निकाला।

उसके बाद उन्होंने पीड़ित परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए पूरे प्रकरण की सी.बी.आई. जांच करवाने की मांग की।  इस प्रतिनिधिमंडल में अजायब सिंह भट्टी, सुनील जाखड़, करणकौर बराड़, गुरदर्शन कौर, हरचरण कौर, हंसराज जोसन, महिन्द्र रिणवा, मोहम्मद सदीक, नत्थू राम व कर्नल बाबू सिंह शामिल थे। 

वहीं भीम हत्याकांड पर रोष जताने और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज विभिन्न दलित संगठनों के आहवान पर राज्य भर में रोष प्रदर्शन किया गया।

अधिकांश गैर सरकारी स्कूलों ने अवकाश घोषित कर दिया था जबकि कुछ सरकारी स्कूलों ने दोपहर 11 बजे विद्यार्थियों को घर जाने के लिए कहा गया। 

उल्लेखनीय है कि अबोहर में  अकाली नेता शिव लाल डोडा के फार्म हाऊस में बीते शुक्रवार 27 वर्षीय दलित युवक भीम टांक को इसी विवाद का निपटारा करने के लिए बुलाया गया था। उसके शरीर के वहां टुकडे कर दिए गए जबकि उसके साथ गए जट सिक्ख युवक गुरजंट सिंह जंटा पर भी प्राण घातक हमला किया गया। वह अब भी अमृतसर में उपचाराधीन है। इस मामले में शिव लाल डोडा के भतीजे अमित डोडा सहित 13 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं लेकिन पुलिस द्वारा 5 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में असफलता और साजिश के आरोप में अंकित किए गए शिव लाल डोडा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बंद का आहवान किया गया था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News