चोर गिरोह की तीन महिलाएं गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 06:01 PM (IST)
गुरुहरसहाय (सुनील विक्की): थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने बीते दिन गश्त व चैकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर क्षेत्र में विभिन्न जगहों से चोरियां करने वाले गिरोह की तीन महिला सदस्यों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से विभिन्न प्रकार का चोरी किया हुआ सामान बरामद किया है। उक्त मामले में पुलिस ने गिरफ्तार की गई महिलाओं के खिलाफ चोरी की विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी देते हुए थाना गुरुहरसहाय के ए.एस.आई. जसपाल चंद ने बताया कि उन्हें बीते दिन पुलिस पार्टी के साथ गश्त व चैकिंग के दौरान सूचना मिली थी कि उक्त दोषी महिलाएं क्षेत्र में चोरी करने की आदि है और वह लगातार क्षेत्र में चोरी करती आ रही है। उन्होंने आज भी सरकारी प्राईमरी स्कूल गांव ज्वाय सिंह वाला से सामान चोरी किया है। जिस पर पुलिस ने छापेमारी करके अंजली, पूजा व स्वर्णा वासी शंकर बस्ती गुरुहरसहाय को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से जंक्शन बॉक्स-48, ऐलबो-45, फ्राई पिन-1, ढक्कन-4, चपाती बॉक्स बिना ढक्कन 1, सफेद गट्टा जिसमें लोहे के टुकड़े करीब 50 किलो ग्राम बरामद किए है। मामले की जांच कर रहे जसपाल चंद ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में अंजली, पूजा व स्वर्णा पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

