शक्ति ऐप से 24 घंटे महिलाओं को मिलेगी सुरक्षा

punjabkesari.in Friday, Dec 13, 2019 - 06:01 PM (IST)

जलालाबाद(सेतिया,सुमित)- स्थानीय सांझ केन्द्र सिटी जलालाबाद में सांझ केन्द्र इंचार्ज गुरदीप सिंह की अध्यक्षता में मासिक मीटिंग की गई। मीटिंग दौरान सांंझ केन्द्र कमेटी के सदस्य आत्मानंद, प्रीति बबूटा, इंदरजीत सिंह कंङा, देवराज शर्मा, जनक सुखीजा, मिंटू, दविन्द्र कुक्कड़ व अन्य शामिल हुए। 

मीटिंग दौरान गुरदीप सिंह ने शकित ऐप संबंधी जानकारी दी और बताया कि ये ऐप महिलाओं को अपने मोबाइल पर जरूर डाऊनलोड करना चहिए, इससे अगर कोई भी महिला किसी समस्या में घिर जाती है तो वे इस ऐप के माध्यम से 24 घंटे में सहायता प्राप्त कर सकती और 112 नंबर पर सहायता की मांग कर सकतीं हैं और उसी समय प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सहयोग दिया जाएगा। यह ऐप 24 घंटे सहायता के लिए उपलब्ध रहेगा। इसके इलावा शहर में ट्रेफिक समस्या पर विचार किया गया और नशे के खिलाफ सैमीनार लगाने की बात कही गई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News