सड़क हादसे में 3 घायल

punjabkesari.in Sunday, Mar 10, 2019 - 09:30 AM (IST)

पठानकोट(आदित्य): पठानकोट-दरंग खड्ड रोड पर बीती देर शाम को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक ही परिवार के 3 लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां घायलों की पहचान सतीश, सुनीता तथा श्रुति निवासी गांव भब्बर के रूप में हुई है।

 जानकारी के अनुसार उक्त सभी सदस्य बाइक पर सवार होकर पठानकोट से अपने गांव भब्बर की ओर जा रहे थे कि बीच रास्ते में अज्ञात वाहन की साइड लगने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके चलते उक्त सभी सदस्य घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल के डाक्टरों द्वारा उपचार शुरू कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News