3 पंजाब रैजीमैंट के जवान की गलेशियर में बर्फ के नीचे दबने से मौत

punjabkesari.in Tuesday, Nov 19, 2019 - 05:00 PM (IST)

बटाला (बेरी): 3 पंजाब रैजीमैंट के जवान की ड्यिूटी दौरान गलेशियर में बर्फ के नीचे दबने से मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार मनिन्द्र सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी वार्ड नं.1, डेरा बाबा नानक रोड, फतेहगढ़ चूड़ियां आज से करीब 12 वर्ष पहले 3 पंजाब रैजीमैंट में भर्ती हुआ था और इसकी शादी करीब 5 वर्ष पहले हुई थी और अब पिछले करीब चार महीनों से यह ग्लेशियर में ड्यिूटी पर तैनात था कि बर्फ के नीचे दबने से इसकी मौत हो गई।

अन्य जानकारी के अनुसार मनिन्द्र सिंह की मौत की खबर सुनते ही समूचा परिवार शोक में डूब गया और परिवारिक सदस्य रोने-बिलखने लग पड़े। यह भी पता चला है कि मृतक मनिन्द्र सिंह का शव आज 20 नवम्बर को कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां में रैजीमैंट में जवानों द्वारा लाया जा रहा है जहां पर उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News