Fraud : पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर लगाया लाखों का चूना, केस दर्ज
punjabkesari.in Friday, Feb 10, 2023 - 04:57 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद) : थाना सिटी की पुलिस ने पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने के आरोपों में दो भाईयों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में विशाल मसीह ने बताया है कि दविन्दर सिंह और रविन्द्र सिंह ने उसको पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर करीब 5 लाख 70 हजार रुपए की ठगी मारी है। पुलिस ने विशाल मसीह की शिकायत के आधार पर उक्त दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.आई. सुरजन सिंह ने बताया कि दोषी दविंदर सिंह व रविंदर सिंह पुत्र जिओन सिंह थाना सिटी फरीदकोट ने विशाल मसीह पुत्र तरसेम मसीह निवासी आलोवान थाना धारीवाल को पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर 5,70,000 रुपए की ठगी मारी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here