विदेश से लौटे 1 विदेशी यात्री को किया क्वारंटाइन, 7 विदेशी यात्रियों के लिए कोरोना सैंपल

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2020 - 04:19 PM (IST)

बटाला(बेरी)- सरकारी स्कूल होस्टल सेखवां में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए क्वारंटाइन सैंटर में विदेश से लौटे 1 विदेशी यात्री को सैंटर में 7 दिनों हेतु क्वारंटाइन किया गया और 7 विदेशी यात्रियों के कोरोना सैंपल लिए गए।

जानकारी देते हुए सहायक मलेरिया अफसर रछपाल सिंह ने बताया कि जिलाधीश मुहम्मद इश्फाक की हिदयातों के अनुसार सिविल सर्जन गुरदासपुर डा. किशन चंद के दिशा-निर्देशानुसार पर चलते एस.एम.ओ. डा. इकबाल सिंह मुलतानी की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सेखवां क्वारंटाइन सैंटर में विदेश से लौटे 1 विदेशी यात्री को सैंटर में 7 दिनों हेतु क्वारंटाइन किया गया है। इसके अलावा 7 विदेशी यात्रियों के कोरोना सैंपल लिए गए। उन्होंने बताया कि अब सैंटर में कुल विदेशी यात्रियों की संख्या 9 हो गई है। इस अवसर पर सी.एच.ओ ऐंजला, आर.एम.ओ सेखवां डा. दविन्द्र कौर, अमोलक सिंह, स्वास्थ्य कर्मचारी जोगा सिंह, सतिन्द्रजीत सिंह, प्रताप सिंह, मा. निशान सिंह चाहल आदि उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News