पुलिस की कार्रवाई, नशे के आदी युवक को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 05:14 PM (IST)

तलवाड़ा (जोशी): तलवाड़ा पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू कर उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एस.एच.ओ. तलवाड़ा सतपाल सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. जग्गा राम अपनी पुलिस पार्टी के साथ संदिग्ध तत्वों की तलाश और चेकिंग के लिए गश्त कर रहे थे। जब पुलिस टीम सांडपुर मोड़ के नजदीक पहुंची, तो सामने सांडपुर की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने उसे तुरंत काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान रोहित सिंह उर्फ रोतू पुत्र बलवीर सिंह, निवासी गांव तुहारड़, डाकघर हटली, थाना फतेहपुर, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश के रूप में बताई। 

पुलिस की सख्ती के आगे रोहित सिंह उर्फ रोतू ने कबूल किया कि वह नशा करने का आदी है और अपनी तलब पूरी करने के लिए रोजाना नशा करता है। उसने माना कि आज भी उसके पास थोड़ी मात्रा में 'चिट्टा' था, जिसका उसने कुछ देर पहले ही सेवन किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जमीन पर पड़ी घास-फूस में से नशा करने के लिए इस्तेमाल किया गया 1 लाइटर, सिल्वर पेपर का टुकड़ा और 10 रुपये का नोट बरामद किया। इस मामले में तलवाड़ा पुलिस ने रोहित सिंह उर्फ रोतू के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News