Hoshiarpur: कई गांवों में कल बिजली सप्लाई रहेगी ठप्प, लगेगा लंबा Power Cut
punjabkesari.in Friday, May 15, 2026 - 01:46 PM (IST)
तलवाड़ा (जोशी): जिला निवासियों के लिए बेहद अहम खबर सामने आई है। दरअसल, 16 मई यानी कि कल तलवाड़ा में बिजली सप्लाई ठप्प रहने से लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सब-डिवीजन तलवाड़ा इंजी. चत्तर सिंह ने बताया है कि 16 मई को 66 KV अमरोह से चलने वाले 11 KV फीडर रामगढ़ की जरूरी मरम्मत के कारण इस फीडर के तहत आने वाले गांवों जैसे अमरोह, नांगल खनौरा, धर्मपुर करटोली, रामगढ़ भवनौर, झरेड़ा संधानी आदि में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक सप्लाई प्रभावित रहेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

