बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, टूटा 48 साल का रिकार्ड

punjabkesari.in Monday, Sep 24, 2018 - 01:01 PM (IST)

होशियारपुर (अमरेन्द्र): हिमाचल प्रदेश व जम्मू कश्मीर की पहाडिय़ों पर ताजे बर्फबारी होने से होशियारपुर शहर व आसपास के क्षेत्रों में पिछले 2 दिनों से हो रही बारिश की वजह से बरसो बाद होशियारपुर में सितम्बर महीने में रिकॉर्ड तामपान गिरने से लोगों को 48 साल बाद सितम्बर महीने की गर्मी में सर्दी का एहसास होने लगा है। आज तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया।  दूसरी तरफ मौसम के बदलते मिजाज ने किसानों को मुश्किल में डाल दिया है। खेतों में धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है। मंडियों में अगले सप्ताह 1 अक्तूबर से धान खरीद का एलान भी हो चुका है।

धान के फसल में नमी की मात्रा बढऩा तय  
बारिश का सीधा असर धान किसानों पर पड़ रहा है, जिनकी फसलों में नमी की मात्रा बढ़ेगी और उन्हें मंडियों में अपना धान बेचने में दिक्कतें आएंगी। किसानों का कहना है कि इस माह बारिश धान की फसल के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं है। खेतों में खड़ी फसल को लेकर किसान चिंता में पड़ गए हैं क्योंकि अगर अब बारिश होती है तो न सिर्फ खेतों में खड़ी फसल के गिरने का खतरा है, बल्कि फसल में भी नमी की मात्रा कई गुना बढ़ जाएगी।
PunjabKesari
वर्ष 1970 में 23 सितम्बर को तापमान था 24 डिग्री
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 1970 के बाद पहली बार इस साल 23 सितम्बर को होशियारपुर शहर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का है। इससे पहले ऐसा कभी भी नहीं हुआ। इसी तरह वर्ष 1998 में 25 डिग्री दर्ज किया गया था। उसके बाद व उससे पहले तक 23 सितम्बर को अधिकतम तापमान हमेशा 25 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहा है। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की मौसम वैज्ञानिक डॉ. के.के. गिल के अनुसार रविवार को भी सुबह तापमान सामान्य से 8 से 9 डिग्री सैल्सियस कम दर्ज किया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bharti

Recommended News

Related News