जालंधर सिविल अस्पताल में बीमार महिला से छेड़खानी, हुआ जबरदस्त हंगामा

punjabkesari.in Saturday, Jun 15, 2024 - 04:24 PM (IST)

जालंधर: वैसे तो महिलाओं से छेड़खानी के कई मामले सामने आते हैं, लेकिन इंसान इतना पापी भी हो सकता है कि वह बीमार शादीशुदा महिला से लगातार छेड़छाड़ करे। ऐसे ही मामला सिविल अस्पताल की दूसरी मंजिल में फ्रीमेल मैडिकल वार्ड देखने को मिला, जब एक युवक ने शादीशुदा महिला से छेड़खानी की।

इसके बाद अस्पताल में पहुंचे निहंग सिख जत्थेबंदिया को इस बात का पता चला तो उन्होंने इस बात का विरोध किया और हंगामा हो गया। इस दौरान छेड़छाड़ करने वाला आरोपी अस्पताल से फरार हो गया, लेकिन थाना 4 की पुलिस उसके मामा को पूछताछ के लिए थाने ले गई।

जानकारी के मुताबिक भोगपुर के निकटवती गांव में रहने वाले एक शादीशुदा महिला बीमारी का इलाज करवाने सिविल अस्पताल के फ्रीमेल मेडिकल वार्ड में दाखिल है। उक्त महिला को अस्पताल में हुई मारपीट में घायल युवक जोकि एम.एल.सी. वार्ड में दाखिल है। उक्त युवक सुबह के समय महिला को टार्च मारने लगा।

इसके बाद महिला को दोपहर के समय भी लिफ्ट में छेड़खानी की गई। इतना ही नहीं युवक ने जब महिला वार्ड से बाहर घबराहट होने के कारण बरामदे में बैठी थी, उसके साथ दोबारा से छेड़खानी की गई। महिला की छोटी बेटी जोकि घबराई हुई थी, ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसकी मां को पुर्जा तक कह दिया। महिला ने रोना शुरू किया तो बाकी मरीजों के परिजन इक्ट्ठे होने लगे, जिसे देख छेड़खानी करने वाला मौके से फरार हो गया।

वहीं अस्पताल में छेड़खानी से पीड़ित महिला के साथ बैठी उपचाराधीन महिलाओं का कहना था कि यह बेहद शर्मनाक बात है। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होनी चाहिए और महिलाओं के वार्ड के बाहर सुरक्षा कर्मचारी तैनात जरूर तैनात किया जाए। दूसरी ओर थाना 4 की पुलिस का कहना था कि पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News