जालंधर के मशहूर शोरूम की मालकिन लुटेरों का शिकार, CCTV खंगाल रही पुलिस

punjabkesari.in Sunday, Jun 02, 2024 - 10:42 AM (IST)

जालंधर: कूल रोड पर स्थित लिबर्टी शोरूम की मालकीन को दिन दिहाड़े एक्टिवा सवार लुटेरे घर के बाहर धक्का देकर उनसे बैग लूट कर फरार हो गए। लुटेरों का धक्का लगने से महिला नीचे जा गिरी जिस कारण उनकी बाजू टूट गई। थाना नई बारादरी की पुलिस को इस संबंधी शिकायत दी गई है।

PunjabKesari

जानकारी देते ऊषा लूथरा निवासी मास्टर तारा सिंह नगर ने बताया कि वह अकसर शोरूम में अपनी गाड़ी से जाती थी, लेकिन इस बार गाड़ी कहीं गई हुई थी जिसके चलते वह थ्री व्हीलर से शोरूम से घर लौटी। करीब सवा चार बजे वह घर के गेट बाहर पहुंची और जैसे ही गेट खोल कर अंदर जाने लगी तो एक्टिवा सवार दो नकाबपोश युवक आए जिन्होंने उसे धक्का मारा व बैग लूट कर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि बैग में करीब एक लाख रुपए, तीन सोने की अंगुठियां, चैक बुक, पैन ड्राइव व जरूरी दस्तावेज थे। फरार होने के बाद जब पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इक्ट्ठा हो गए जिन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। मौके पर थाना नई बारादरी की पुलिस पहुंच गई थी। घायल हुई ऊषा लूथरा तो निजी अस्पताल ले जाया गया जहां पता लगा कि उनकी एक बाजू टूट गई उधर पुलिस आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाल रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News