पंजाब पुलिस से रिटायर बलकार सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल

punjabkesari.in Tuesday, Jun 15, 2021 - 12:40 PM (IST)

जालंधर: पंजाब पुलिस से रिटायर हुए डी.सी.पी. बलकार सिंह चुनावी मैदान में उतर चुके है। मिली जानकारी के अनुसार आज राघव चड्ढा ने जालंधर में उन्हें आम आदमी पार्टी में शामिल किया। हालांकि डीसीपी के राजनीती में आने के चर्चे बहुत पहले से ही थे लेकिन तब इस बात पर असंशय बना हुआ था कि वो किस पार्टी को ज्वाइन करेंगे। 

लेकिन आज आम आदमी पार्टी में शामिल होकर उन्होंने तमाम अटकलों को खत्म कर दिया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वर्ष 1988 बैच के डायरैक्ट ए.एस.आई. रैंक पर भर्ती हुए बलकार सिंह ने अपनी नौकरी की शुरूआत जालंधर से ही की थी। उनकी 32 साल एक महीने की नौकरी में से 25 साल उन्होंने जालंधर जिले में नौकरी की है व सबसे ज्यादा अपनी सेवाएं देहात एरिया में दी हैं। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News