बस्ती गुंजा में हादसे को न्योता दे रहा बिजली का खंभा, राहगीरों में दहशत

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 08:35 AM (IST)

जालंधर (पंकज, कुंदन): शहर के बस्ती गुंजा इलाके में सब्जी मंडी के पास लगा एक लोहे का बिजली का खंभा पिछले कई दिनों से टेढ़ा होकर गली की ओर झुका हुआ है। खंभे पर बिजली की तारों के साथ-साथ अन्य कंपनियों की केबलें भी लिपटी हुई हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि खंभा काफी समय से इसी हालत में है, लेकिन अब तक संबंधित विभाग की ओर से इसे ठीक कराने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। खंभे के झुके होने के कारण क्षेत्र के लोगों और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सब्जी खरीदने आने वाले लोगों में भी हादसे का डर बना रहता है। इलाका निवासियों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि इस टेढ़े खंभे को जल्द से जल्द सीधा कर सुरक्षित किया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और लोगों को राहत मिल सके।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News