पंजाब के टूरिस्टों के साथ हिमाचल में दर्दनाक हादसा, करीब 400 फीट गहरी खाई में गिरी कार

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 07:55 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब के टूरिस्टों की कार के साथ हिमाचल प्रदेश में भीषण हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सरसाड़ी के पास एक टूरिस्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दरअसल,  कार हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद स्थानीय लोगो ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे की सूचना पुलिस प्रशासन को भी दी गई।

मौके पर स्थानीय स्वयं सेवा शेरा नेगी ने तुरन्त घायलों को सड़क तक पहुंचाया, जहां से उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। हादसे में 2 टूरिस्ट की मौत की सूचना है। जबकि 3 घायल बताए जा रहे हैं। मृतक की पहचान परमिंदर (45), निधि (19) निवासी जालंधर के रूप में हुई है वहीं घायलों में रितु (40), मानव (17) जालंधर, आदित्य (6) निवासी कपूरथला के रूप में हुई है।

हादसे का शिकार कार पंजाब नंबर का है जो मणिकर्ण से भुंतर की तरफ आ रहा था और सरसाड़ी के पास अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पार्वती नदी किनारे जा पहुंचा। हादसे में एक सैलानी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य की अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत होने की जानकारी है। बताया जा रहा है कि, 2 घायलों को भुंतर के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया गया और एक घायल को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू इला के लिए पहुंचाया गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News