तेज आंधी से पड़ोसी की छत पर गिरी फैक्टरी की दीवार

punjabkesari.in Sunday, Jun 17, 2018 - 10:42 AM (IST)

जालंधर (राजेश): बीती देर रात चली तेज आंधी में एक फैक्टरी की दीवार साथ लगते घर की छत पर गिर गई जिससे उक्त घर की छत भी गिर गई और नीचे सो रहे बुजुर्ग पर छत का मलबा गिरने से उन्हें गंभीर जख्मी हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल बुजुर्ग की पहचान स्वर्ण लाल (78) निवासी संतोखपुरा के रूप में हुई है।

स्वर्ण लाल के बेटे चमन ने बताया कि रात को उनके पिता कमरे में सो रहे थे कि अचानक चली तेज आंधी के कारण घर के पीछे बनी फैक्टरी की पतली लंबी दीवार उनके घर की छत पर आ गिरी जिससे उनकी ईंटों व बल्लियों से बनी छत भी गिर गई। छत के नीचे सो रहे उनके पिता के मुंह पर ईंटें गिरने से वह गंभीर घायल हो गए। उनके सिर पर 27 टांके लगे। उन्होंने बताया कि दीवार गिरने से उनके 2 कमरों की छतें गिर गई हैं। घटना संबंधी थाना 8 की पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Recommended News

Related News