जालंधर के पूर्व DCP ने थामा भाजपा का दामन, हुए शामिल
punjabkesari.in Saturday, Apr 01, 2023 - 11:33 AM (IST)

जालंधरः जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले रिटायर्ड पुलिस अफसर राजेंद्र सिंह ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। भाजपा के केंद्रीय मंत्री शेखावत ने चंडीगढ़ में राजेंद्र सिंह को पार्टी में शामिल करवाया है। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, हंस राज हंस, मनोरंजन कालिया भी मौजूद थे।
बता दें कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर मतदान का ऐलान हो चुका है, 10 मई को वोटिंग होगी और 13 मई को रिजल्ट घोषित होगा। यह सीट जालंधर लोकसभा क्षेत्र से सांसद संतोख चौधरी के निधन के बाद खाली हुई थी।