गुरु गोबिंद सिंह सरकारी कालेज की हालत सुधारे सरकार : अकाली दल

punjabkesari.in Tuesday, Nov 26, 2019 - 11:53 AM (IST)

जालंधर(बुलंद): जालंधर कैंट हलके के अकाली दल के इंचार्ज सर्बजीत सिंह मक्कड़ ने अपने साथियों के साथ मिलकर ए.डी.सी. को एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें कहा गया कि कैंट हलके के गांव जंडियाला में गुरु गोबिंद सिंह सरकारी कालेज के हालात बेहद खस्ता बने हुए हैं। कालेज की इमारत और ग्राऊंड की दशा दयनीय है। 

उन्होंने कहा कि कालेज में विद्यार्थी हैं नहीं, बस प्रिंसीपल और स्टाफ का खर्चा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी व छोटे साहिबजादों की शहादतों के दिन चल रहे हैं, लेकिन सारे पंजाब में शराब के ठेके सुबह से रात तक खुले रहते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि सरकार पंजाब को आर्थिक तौर पर स्टैंड करने के लिए उचित कदम उठाए। इस मौके कुलवंत सिंह ठेठी, मक्खन, सुखमिन्द्र राजपाल, मनदीप सिंह, बिल्लू समराए, मनोहर सिंह, बलबीर सिंह, अमरजीत सिंह, जोगिन्द्र सिंह, झिलमिल सिंह आदि मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Related News