जालंधर में देर रात हादसा, बाइक सवार खंभे से टकराया, हालत गंभीर
punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 11:09 AM (IST)
पंजाब डेस्कः जांलंधर के चिक्क-चिक्क रोड के पास रविवार रात एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति मौके पर ही बेहोश हो गया।
राहगीर ने इंसानियत दिखाते हुए घायल की मदद की
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार सीधे खंभे से टकराने के बाद सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वह पूरी तरह होश खो चुका था और बोलने की स्थिति में नहीं था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने इंसानियत दिखाते हुए तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और घायल की मदद की। उसने घायल के मोबाइल फोन से उसके परिवार को सूचना दी। सूचना मिलते ही घायल का बेटा और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। परिजनों के अनुसार घायल का नाम बिट्टू है, जो जालंधर के बस्ती शेख इलाके का रहने वाला है। फिलहाल घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

