Jalandhar नगर निगम का कामकाज ठप्प, धरने पर बैठे अफसर, जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Friday, Aug 30, 2024 - 02:07 PM (IST)

जालंधर : जालंधर में नगर निगम अफसरों द्वारा कामकाज ठप्प कर धरना लगाया गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान कार्यालय का सारा काम ठप्प किया गया है। बताया जा रहा है कि नगर निगम कमिश्नर ने कुछ दिन पहले ही नगर निगम के कई अफसरों को सफाई वाले के काम पर भेजने के आदेश जारी किए थे, जिसके बाद निगम के अफसरों में रोष पाया जा रहा है। यह हड़ताल नगर निगम के ऑफिसर यूनियन द्वारा की गई है। गौरतलब है कि, अफसरों की कूड़ा साफ करने में ड्यूटी लगा दी गई थी।

PunjabKesari

इस रोष के चलते नगर निगम कार्यालय में आज नगर निगम अफसरों द्वारा निगम कमिश्नर के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान अफसरों का कहना है कि अगर निगम कमिश्नर द्वारा दिए गए आदेशों को खारिज नहीं किया गया तो आने वाले समय में धरने और तेज किया जाएगा, जिसके लिए निगम कमिश्नर जिम्मेदार होंगे। प्रदर्शनकारियों का कहना है उन्हें उनके विभाग का काम न देकर दूसरे विभाग का काम दिया जा रहा है। अगर उन्हें उनके विभाग का काम दिया जाता तो खुश होकर उस काम को कर लेते। प्रदर्शन कर रहे अफसरों का कहना है कि उन्होंने जिस काम को कभी किया ही नहीं, उन्हें उस काम पर भेजा जा रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News