3 दिन पहले हुए कत्ल का अभी तक नहीं लग पाया कोई सुराग, जांच जारी

punjabkesari.in Tuesday, Oct 26, 2021 - 11:19 AM (IST)

जालंधर: गत दिनों हुई एक बुजुर्ग की हत्या का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। मृतक अजीत सिंह की हत्या के 3 दिन बाद भी आरोपियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। दिन-दिहाड़े हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले में की जांच डी.एस.पी. लखविंदर सिंह अपनी पुलिस पार्टी द्वारा की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें : सुनील जाखड़ ने किया ट्वीट, कैप्टन को दी यह सलाह

जानकारी के अनुसार सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगालने के बाद भी पुलिस अभी तक इसका पता नहीं लगा पाई इस घटना को कितने लोगों ने अंजाम दिया। हर एंगल से जांच करने के बाद यह पता चला है मृतक की किसी से रंजिश थी। डी.एस.पी. ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें : ओवर स्पीड के चलते हुआ बड़ा हादसा, तीन गंभीर रुप से जख्मी

बता दे कि शनिवार को लकड़ियों का काम करने वाले बुजुर्ग अजीत सिंह की अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से हत्या कर दी थी। मृतक के बेटे गुरदीप सिंह उर्फ ​​दीपा ने बताया था वह दोपहर अपने नौकर के साथ खाना खाने घर गया था। जब वह वापस आरे पर पहुंचा तो अजीत सिंह खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। उनके सिर और शरीर पर तेजधार हथियारों से कई वार किए हुए थे। मृतक को इलाज हेतु तुरन्त स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए। हालत ज्यादा गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें जालंधर रैफर कर दिया परन्तु जालंधर पहुंचे तो डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। 

डी.एस.पी. नकोदर लखविंदर सिंह ने बताया मृतक अजीत सिंह के पुत्र गुरदीप सिंह उर्फ दीपा निवासी गांव शांकर के बयानों पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाना सदर नकोदर में मामला दर्ज कर लिया गया था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News