(Watch Pics)कूड़ा फैंकने वाली जगह पर अब लोग मनाते हैं पिकनिक जाने कैसे
punjabkesari.in Tuesday, Mar 22, 2016 - 01:24 PM (IST)
.jpg)
जालंधरःपंजाब के होशियारपुर में बहती काली बीन नदी कभी बेहद प्रदूषित थी। इसमें लोगों ने नहाना छोड़ कूड़ा डालना लगे थे। एक व्यक्ति की पहल ने उस नदी को स्वच्छ करवा दिया। वह शख्स कोई और नहीं पर्यावरण कार्यकर्ता और सिख धर्मगुरू बलबीर सिंह सीचेवाल हैं। उन्हें इस काम के लिए ''हीरोज आफ एन्वायरनमेंट'' की लिस्ट में शुमार किया गया।
40 गांव की नालियों का गंदा पानी लोग नदी में मिलाते थे। इससे यह एक गंदे नाले में बदल गई थी। नतीजतन आस-पास के खेतों को पानी नहीं मिल पाता था। वर्ष 2000 में पर्यावरण कार्यकर्ता बलबीर सिंह सीचेवाल ने इस नदी को साफ करने का काम शुरू किया था। उन्होंने अपने साथी और सहयोगी स्वयं सेवकों के साथ मिलकर सबसे पहले इसके तटों का निर्माण किया और नदी के किनारे-किनारे सड़कें बनाई।
जनजागृति अभियान द्वारा लोगों से कूड़ा कर्कट कहीं और डालने को कहा गया। नदी में मिलने वाले गंदे नालों का रुख मोड़ा गया। सबसे बड़ी बात, नदी के किनारे बसे लोगों को इसकी पवित्रता को लेकर जागरुक किया गया। जिस नदी के किनारे खड़े होने पर लोगों को नाक पर रुमाल रखना पड़ता था, अब उसी नदी के किनारे लोग पिकनिक मनाते हैं।