युवती से दुष्कर्म कर फरार हुए व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jan 07, 2023 - 05:13 PM (IST)

आदमपुर (दिलबागी, ​​चांद): आदमपुर पुलिस ने गाड़ी में लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी लड़की को जबरन वाहन में बिठाकर उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया था।

थानाध्यक्ष हरदीप सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गांव की एक लड़की ने पुलिस में शिकायत की कि वह पंडोरी निझारां से आ रही है तो रास्ते में खड़े वासदेव उर्फ साबी पुत्र सुरजीत सिंह निवासा सारोबाद ने उसे जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे नहर के पुल पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर सुरजीत सिंह के पुत्र वासदेव उर्फ ​​साबी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ए.एस.आई. गुरमीत सिंह शुक्ला ने विशेष नाकाबंदी के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News