Jalandhar के Posh Area में पुलिस की Raid, रंगे हाथों शैरी गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2024 - 11:15 AM (IST)

जालंधरः  जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, शुक्रवार देर रात क्राइम ब्रांच की टीम ने जी.टी.बी. नगर में रेड कर सट्टेबाज शैरी को गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जी.टी.बी. नगर एक कोठी में आई.पी.एल. के मैचों पर सट्टेबाजी चल रही है। जैसे ही क्राइीम ब्रांच की टीम  ने उक्त कोठी में छापेमारी की तो वहां से मशहूर सट्टेबाज शैरी को काबू किया गया।  

वहीं पुलिस ने वहां मौजूद सट्टे में इस्तेमाल किए जाने वाले सारे सामान को बरामद कर लिया है। उधर, पुलिस का कहना है कि आज प्रेस कांफ्रेस के दौरान इस पूरे मामले में खुलासा किया जाएगा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News