पुलिस के हाथ लगी सफलता, भगौड़ा आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Oct 06, 2024 - 01:33 PM (IST)

पंजाब डेस्क: जालंधर की थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने अपहरण मामले में सफलता हासिल की है। पुलिस ने अपहरण मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। आरोपी की पहचान नवल पासवान पुत्र पुनीत पासवान के तौर पर हुई है। 

पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ 2019 में मामला दर्ज किया था। तब से वह फरार चल रह था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी कार्रवाई के चलते ए.एस.आई. सुरजीत सिंह ने उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी को जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News