जालंधर पहुंचे पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, वीर नायकों का किया सम्मान

punjabkesari.in Wednesday, Sep 07, 2022 - 01:21 PM (IST)

जालंधर/छावनी (अनिल दुग्गल): भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने को लेकर 'आजादी का अमृत महोत्सव समारोह' के हिस्से के रूप में पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने जालंधर कैंट में वज्र कोर का दौरा किया। इस मौके पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का मकसद राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए वीर नायकों और बहादुर महिलाओं को सम्मान देना और शहीदों को श्रद्धांजलि देना था।

इस मौके पर वज्र कोर के जनरल ऑफिसर कमांड लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने संबोधन करते हुए पूर्व सैनिकों और वीर नायकों के अथाह योगदान पर प्रकाश डाला। माननीय राज्यपाल ने तीनों सेनाओं के कुल 23 पूर्व सैनिकों और वीर नायकों को सम्मानित किया। उनमें से कई ने 1971 के युद्ध, श्रीलंका में ऑपरेशन पवन और जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन रक्षक में हिस्सा लिया था।

PunjabKesari

सम्मानित किए गए सेवादारों में 1 कीर्ति चक्र, 3 वीर चक्र, 4 शौर्य चक्र, 11 सेना पदक, 1 युद्ध सेवा पदक और दो विशिष्ट सेना पदक शामिल हैं। समारोह में अर्जुन पुरस्कार विजेता ब्रिगेडियर हरचरण सिंह (सेवानिवृत्त) और कर्नल बलबीर सिंह (सेवानिवृत्त) और 6 बहादुर महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल एस.एस. सांगरा (सेवानिवृत्त) पूर्व सेना कमांडर पश्चिमी कमान भी इस मौके पर मौजूद थे।

माननीय राज्यपाल ने भारतीय सेना के लोकाचार और रक्षा बलों के अमूल्य योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश उनकी सेवा और सर्वोच्च बलिदान के लिए सशस्त्र बलों का हमेशा ऋणी रहेगा। उन्होंने देश के नागरिकों के लिए रोल मॉडल होने के लिए रक्षा बलों के कर्मियों की सराहना की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News