संत निरंकारी मंडल शाखा जालंधर द्वारा चलाया सफाई अभियान

punjabkesari.in Monday, Feb 24, 2020 - 01:17 PM (IST)

जालंधर(स.ह.): संत निरंकारी मंडल शाखा जालंधर द्वारा रेलवे स्टेशन और सिविल अस्पताल में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें फाऊंडेशन के सदस्य और संत निरंकारी सेवा दल के साथ संगत शामिल थी। 

PunjabKesari, Sanitation campaign conducted by Sant Nirankari Mandal Branch Jalandhar

संत निरंकारी मंडल शाखा जालंधर के संयोजक भाई गुरचरण सिंह ने कहा कि संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिक जागरूकता के साथ-साथ कई अन्य प्रकारों से मानवता की सेवा कर रहा है, ताकि हर इंसान के चेहरे पर मुस्कान आ सके और इस धरती को स्वर्ग की तरह बनाया जा सके। बाबा हरदेव सिंह के जन्मदिवस पर रेलवे स्टेशन और सिविल अस्पताल में सफाई की गई। इस मौके पर सीनियर मैडीकल अफसर डा. कश्मीरी लाल और डाक्टरों की टीम विशेष तौर पर मौजूद थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Related News