जालंधर के इस चर्चित मॉल में चली गोली, 1 युवक घायल
punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2019 - 09:29 PM (IST)

जालंधर: जालंधर-फगवाड़ा हाइवे पर स्थित वीवा क्लाज मॉल में गोली चलने की खबर मिली है। गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जोहल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
बताया जा रहा है कि गोली मॉल की बेसमेंट में बने पब में चली जहां पर शनिवार की रात को मस्ती कर रहे दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। यह झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि वहां पर गोलियां चलने की नौबत तक आ गई। वहीं गोली चलने से पूरे मॉल में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है।