जालंधर के रिहायशी इलाके में सरेआम पिस्टल लेकर घूम रहा युवक काबू, हुआ खूब हंगामा

punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2026 - 12:50 PM (IST)

जालंधर : जालंधर में सरेआम अवैध पिस्टल के साथ एक युवक को काबू किए जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार युवक जनता कॉलोनी इलाके में में हाथी गेट के पास घूम कही था। लोगों को शक होने पर उसे रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान लोगों ने युवक के पास पिस्टल जैसी वस्तु देखी, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और वहां हंगामे की स्थिति बन गई। इस दौरान कुछ लोगों की युवक के साथ बहस और धक्का-मुक्की भी हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर उसके पास से पिस्टल बरामद कर ली। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उक्त युवक पहले भी इलाके में संदिग्ध रूप से घूमता देखा गया है और उस पर लूटपाट की कोशिश करने तथा युवतियों से छेड़छाड़ करने के आरोप भी लगाए गए हैं। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही इलाके के लोगों ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News