इस दिन पंचरंगा सर्कल की रैली को संबोधित करेंगे सुखबीर बादल

punjabkesari.in Tuesday, Nov 30, 2021 - 09:17 PM (IST)

भोगपुर (सूरी) : शिरोमणि अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर बादल 2 दिसंबर को जालंधर-जम्मू नैशनल हाईवे पर हलका करतारपुर के गांव पचरंगा स्थित किसान कोल्ड स्टोर में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। यह जानकारी आज शिरोमणि अकाली दल के उप प्रधान गुरदीप सिंह लाहदड़ा, अमृतपाल सिंह खरलकलां, जिला उप प्रधान रजिन्दरपाल सिंह रोमी, हरजीत सिंह सिंघपुर, अमरजीत सिंह लड़ोआ और अन्य नेताओं ने सांझे तौर पर दी। 

नेताओं ने बताया कि यह रैली पार्टी उप प्रधान और पचरंगा सर्कल के जत्थेदार गुरदीप सिंह लाहदड़ा के नेतृत्व में होगी। इस रैली से पहले गांव पचरंगा चौंक से एक ट्रैक्टर रैली सुखवीर बादल के काफिले में शामिल होगी। रैली में हलका करतारपुर की पचरंगा कानूंगोई नीचे पड़ते गांवों से संगत शामिल होंगी। गुरुवार सुबह 10 बजे इस रैली की शुरुआत होगी। रैली में बादल हलका करतारपुर से अकाली बसपा के सांझे उम्मीदवार बलविन्दर कुमार के हक में प्रचार करेंगे और अकाली दल की तरफ से विधानसभा चुनाव 2022 के लिए ऐलाने गए एजैंडे को हर घर में पुहंचाने के लिए पार्टी वर्करों को उत्साहित किया जाएगा। इस रैली में पार्टी की सीनियर लीडरशिप के भी शामिल होने की आशा है। रैली में वर्करों, सगतों के इलावा भारी संख्या में यूथ वर्ग शामिल होगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News