जालंधर की स्पोर्ट्स मार्कीट में हंगामा, चोरी करते दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ा

punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 06:34 PM (IST)

जालंधर (पंकज, कुंदन) : जालंधर की मशहूर स्पोर्ट्स मार्कीट में उस समय हंगामा मच गया, जब एक दुकान में चोरी करते हुए दो चोरों को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार यह मामला क्लिक्स स्पोर्ट्स शॉप से जुड़ा है, जहां काम करने वाले दो युवकों पर चोरी के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि पकड़े गए दोनों युवक इसी दुकान में काम करते थे और लंबे समय से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
 
वहीं घटना की सूचना मिलते ही बस्ती बावा खेल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि चोरी का सामान कहां बेचा जाता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News