Jalandhar में तेज आंधी तूफान का असर, इलाके में गिरा पेड़, लगा लंबा जाम
punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 06:21 PM (IST)
जालंधर (जसप्रीत): पंजाब भर में बदले मौसम का असर जालंधर में भी देखने को मिला। आज मंगलवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और शहर के कई इलाकों में तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। तेज हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इसी बीच GTB नगर के नजदीक एक पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। पेड़ गिरने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और इलाके में जाम की स्थिति बन गई। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी देर तक परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग ने पहले ही पंजाब के कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई थी। अचानक बदले मौसम के चलते लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन तेज आंधी ने कई स्थानों पर मुश्किलें भी खड़ी कर दीं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

