Jalandhar में छीना-झपटी के आरोप में 2 युवक गिरफ्तार, ATM कार्ड बरामद
punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2026 - 10:09 AM (IST)
जालंधर (पंकज/कुंदन): शहर में छीनाझपटी और लूटपाट के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 युवकों को छीनाझपटी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर जालंधर सतेंद्र सिंह की देखरेख में थाना नंबर 2 की प्रभारी अनु पल्लीआल ने बताया कि 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपक और खुशवंत निवासी जालंधर के रूप में हुई है। इस दौरान आरोरियों के कब्जे से ATM कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

