नाबालिगा से दुष्कर्म करने वाला काबू

punjabkesari.in Thursday, Aug 08, 2019 - 10:07 AM (IST)

बेगोवाल(रजिन्द्र): 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले नौजवान को बेगोवाल पुलिस ने काबू कर लिया है। यह जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. बेगोवाल सुखदेव सिंह ने बताया कि बेगोवाल में किराए के मकान में रहते बिहार के प्रवासी परिवार की लड़की गत 5 अगस्त को शाम करीब 7-8 बजे घर से दवाई लेने गई थी, जिसको रास्ते में से अर्जुन यादव पुत्र राम दयाल यादव निवासी बिहार, हाल निवासी बेगोवाल अपने साथ बहला-फुसला कर एक धार्मिक स्थान पर ले गया और अंधेरा होते ही लड़की को अपने क्वार्टर में ले गया, जहां उसने नाबालिग लड़की की मर्जी के बिना उसके साथ दुष्कर्म किया। 

इसी दौरान लड़की के माता-पिता 6 अगस्त को सुबह करीब 6 बजे लड़की की तलाश करते हुए अर्जुन यादव के क्वार्टर में पहुंचे जहां से वह भाग गया। इसके बाद महिला सब-इंस्पैक्टर अमनप्रीत कौर की ओर से लड़की के बयानों पर अर्जुन यादव के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। इसके बाद जांच करते हुए पीड़ित लड़की का मैडीकल करवा कर उसको माननीय जज के सामने पेश कर बयान करवाए गए। एस.एच.ओ. बेगोवाल ने बताया कि इसके उपरांत तलाश जारी रखते हुए आरोपी अर्जुन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसे वीरवार को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News