घर में चोरी करने की नाकाम कोशिश, 1 गिरफ्तार, दूसरा फरार

punjabkesari.in Wednesday, Nov 22, 2023 - 09:46 PM (IST)

खन्ना : सिटी थाना 2 में अजीतपाल सिंह पुत्र लेट दर्शन सिंह निवासी मकान नंबर 76ए भगत सिंह कालोनी अमलोह रोड खन्ना की शिकायत पर पुलिस ने घर में चोरी करने की नाकाम कोशिश पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपियों जोरा सिंह उर्फ गंजू पुत्र बाबू राम और कीपा पुत्र सागर निवासी बाजीगर बस्ती अमलोह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्त्ता के अनुसार वह अपनी पत्नी के साथ शादी समारोह में गया था। घर को ताले लगाए हुए थे। इसी बीच उसे अमन भारद्वाज का फोन आया कि उसके घर में कोई अनजान व्यक्ति घूम रहा है। इस पर अमन भारद्वाज ने घर जाकर देखा तो घर के अंदर घूम रहा व्यक्ति दीवार फांदकर बाहर निकला और अपने साथी संग फरार हो गया। बाद में इनकी पहचान हुई। दोनों चोरी के मकसद से घर में आए थे, लेकिन समय रहते इन्हें देख लिया गया तो बचाव हो गया। मामले के आई.ओ. ए.एस.आई. सौदागर सिंह ने बताया कि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News