नशा तस्कर पर पुलिस ने कसा शिकंजा, एक किलो अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार
punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2024 - 11:33 PM (IST)
खन्ना : नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत सदर थाना पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से एक किलो अफीम बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान राज कमल कुमार पुत्र उद्देश्वर ठाकुर निवासी काकोवाल रोड लुधियाना के तौर पर हुई। डी.एस.पी. हरजिंदर सिंह गिल ने बताया कि सदर थाना के ए.एस.आई. बलजिंदर कुमार की अगुवाई में पुलिस पार्टी भादला के पास मौजूद थी तो इसी दौरान पैदल आ रहे उक्त व्यक्ति ने पुलिस को देख हाथ में पकड़ा लिफाफा दीवार की तरफ फैंक दिया।
शक के आधार पर उसे काबू किया गया। लिफाफे में से 1 किलो अफीम बरामद हुई। डी.एस.पी. ने आगे बताया कि आरोपी को माननीय अदालत में पेश करते हुए उसका रिमांड हासिल किया गया जिससे यह पता लगाया जा रहा है कि वह नशे की खेप कहां से लेकर आया था तथा इलाके में किस-किस को सप्लाई करनी थी।